Monday, April 13, 2026
No menu items!
Google search engine

डॉ. मलकीत सिंह व उनके परिवार ने श्री आनंदपुर आश्रम को किए 5 एसी भेंट

Spread the News

सुल्तानपुर लोधी ( डा सुनील धीर)। पवित्र शहर सुल्तानपुर लोधी में विभिन्न गुरुधामों में नतमस्तक होकर वह अपने आप को बहुत भाग्यशाली मानते हैं, ये शब्द डॉ. मलकीत सिंह अहमदगढ़ ने स्थानीय महल्ला धीरां स्थित श्री आनंदपुर आश्रम में नतमस्तक होने के बाद व्यक्त किए।

उन्होने आश्रम के नव निर्मित भवन के लिए प्रबंधन द्वारा किये गये प्रयासों की सराहना की। उन्होंने अपने बेटों डॉ. राजप्रीत सिंह और डॉ. रमिंदरपाल सिंह के जन्मदिन के मौके पर प्रबंधकों को 5 एसी प्रदान किए और उन्हें भविष्य में हर तरह के समर्थन का आश्वासन दिया। आश्रम प्रबंधन द्वारा मुख्य सेवादार अमित कुमार रिंकू के नेतृत्व में डॉ. मलकीत सिंह, उनकी पत्नी सुखबीर कौर और बेटे डॉ. राजप्रीत सिंह को सम्मानित किया गया।

इससे पहले, डॉ. मलकीत सिंह के साथ परिवार ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब और लालां वाला पीर की दरगाह में भी मत्था टेका। इस मौके पर लाला नरेश नैयर, अशोक कुमार गुगलानी, भुवनेश्वर नैयर, विनोद गेंद, गुरिंदर सिंह बवेजा, दर्शन लाल आदि भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments