Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध अप्रवासियों को अमेरिका से बाहर निकालने की दी नई धमकी, भारतीयों समेत कई देशों को हुई फिक्र

Spread the News

नेशनल डेस्क, 14 दिसंबर | अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सामूहिक देश निकाले की योजना को लेकर एक नई धमकी जारी की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ऐसे देश के साथ व्यापार नहीं करेगा जो अपने अवैध अप्रवासियों को वापस नहीं लेगा। ट्रंप ने टाइम मैगजीन के ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ इंटरव्यू में कहा कि अवैध अप्रवासियों को उनके देश वापस ले जाना चाहिए। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनसे भारी शुल्क वसूला जाएगा। ट्रंप ने कहा कि वह अपने चुनावी वादों को पूरा करने के लिए सेना की भी मदद लेंगे।

ट्रंप ने कहा कि अवैध अप्रवासी देश पर हमला हैं। उन्होंने अवैध प्रवासियों को हिरासत में लेने के लिए नए डिटेंशन सेंटर बनाने का संकेत दिया। हालांकि, उन्होंने कहा कि मैं नहीं चाहता कि अगले 20 साल तक लोग इन कैंपों में रहें। मैं उन्हें बाहर करना चाहता हूं।

निर्वासित किए जाने वालों की पहली सूची में 18 हजार भारतीय

अमेरिकी इमीग्रेशन एवं कस्टमज़ एैनफोर्समैंट (आईसीई) ने देश से निर्वासित किए जाने वाले 1.45 मिलियन अवैध अप्रवासियों की पहली सूची जारी की है। इनमें से करीब 18 हजार भारतीय हैं। आईसीई के अनुसार, वर्तमान में अमेरिका में 17,940 भारतीय हैं जिनके खिलाफ अंतिम निर्वासन आदेश जारी किए गए हैं।

पिछले तीन वर्षों में लगभग 90,000 भारतीयों को अवैध रूप से अमेरिकी सीमा पार करते समय गिरफ्तार किया गया है। इनमें पंजाब, गुजरात और आंध्र के लोग ज्यादा हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments