नई दिल्ली। बहुत लोगों को बार-बार कुछ न कुछ खाने का मन करता रहता है। नॉर्मल तौर पर भले ही ये फ़ूड क्रेविंग किसी को बुरी न लगती हो, लेकिन ये आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। ये फ़ूड क्रेविंग रिफाइंड कार्ब से भरपूर चीजें खाने की ओर आकर्षित करती है, जो आपकी सेहत के लिए सही नहीं है।
दिन भर बार-बार कुछ खाने की क्रेविंग किसी चैलेंज से कम नहीं होती है। ऐसे में जहां ये आपको सिंपल और रिफाइंड कार्ब से भरपूर चीजों को खाने के लिए ललचाती है, तो दूसरी ओर आपकी हेल्थ को भी इफेक्ट कर सकती है। इस बारे में सेलिब्रिटीन्यूट्रिशनिस्ट राशि चौधरी ने कार्ब क्रेविंग की खास तीन वजहों के बारे में बताया है।
बॉडी में प्रोटीन की कमी फ़ूड क्रेविंग पैदा करती है, जिसकी वजह से हम बार-बार कुछ खाना चाहते हैं। शरीर में जब प्रोटीन की कमी होती है तो ऐसी चीजों को खाने का मन करता है जो बॉडी को इंस्टेंट एनर्जी देने में मदद करती हैं। आमतौर पर बॉडी की ये जरूरत कार्बोहाइड्रेट के जरिए पूरी होती है।
ऐसा इसलिए, क्योंकि मसल्स को बेहतर बनाए रखने, टिशू की मरम्मत और एंजाइम्स सिंथेसिस के लिए बॉडी में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन होना जरूरी है। राशि चौधरी के मुताबिक, बॉडी वेट के प्रति किलोग्राम के लिए नॉर्मली 1 ग्राम से 1.2 ग्राम प्रोटीन का सेवन करना जरूरी होता है।
अगर आप भरपूर और गहरी नींद नहीं लेते हैं तो इसकी वजह भी फ़ूड क्रेविंग हो सकती है। दरअसल, नींद न पूरी होने की वजह से इसका सीधा असर बॉडी की एनर्जी लेवल और हार्मोनल बैलेंस पर पड़ने लगता है। साथ ही घ्रेलिन जो कि भूख लगने के लिए जिम्मेदार हार्मोन है, उसमें भी बढ़ोतरी होने लगती है, जिससे लेप्टिन जो कि तृप्ति हॉर्मोन है, उसका लेवल भी कम हो सकता है। अपर्याप्त नींद की वजह से हार्माेनंस का बैलेंस बिगड़ने लगता है और इसकी वजह से भूख ज्यादा लगती है।



