Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

करवा चौथ के दिन भूलकर भी किसी को न दें ये चीजें, नहीं तो जीवन में बढ़ सकती हैं परेशानियां

Spread the News

इंदौर, 1 नवंबर। करवा चौथ का व्रत हर शादीशुदा महिला के लिए खास होता है। इस साल यह त्योहार 1 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। रात को चांद देखकर पति के हाथ से पानी पीकर अपना व्रत खोलती हैं। इस व्रत के कई नियम हैं जिनका पालन सभी महिलाओं को करना चाहिए। ऐसे में हर व्रत करने वाली महिला को इन नियमों को जानकर ही व्रत शुरू करना चाहिए। आइए जानते हैं व्रत के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

इन वस्तुओं का दान करना न भूलें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, करवा चौथ के दिन महिलाओं को सुहाग का सामान दान नहीं करना चाहिए। इससे आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। खासकर वो चीजें जो सुहाग का प्रतीक मानी जाती हैं जैसे चूड़ियां, बिंदी, सिन्दूर, मेहंदी, मंगलसूत्र, अंगूठियां, आलता आदि। व्रत खोलने के बाद या अगले दिन आप अपनी सास को सुहाग का सामान दे सकती हैं। इससे आपके रिश्ते में मधुरता आएगी।

इन चीजों का प्रयोग न करें

ऐसा भी कहा जाता है कि व्रत के दौरान काली और सफेद चीजें पहनने से बचना चाहिए। व्रत के दौरान सोना नहीं चाहिए। साथ ही भूलकर भी तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इसका असर आपकी निजी जिंदगी पर पड़ता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments