Tuesday, August 4, 2026
No menu items!
Google search engine

दोनों पैरों से दिव्यांग जसप्रीत का पैरालिंपिक में सेलेक्शन-डिस्कस थ्रो में देश का करेगी प्रतिनिधित्व

Spread the News

फरीदकोट। पंजाब के फरीदकोट के नवां किला गांव की जसप्रीत कौर सरां को पैरा ओलिंपिक डिस्कस थ्रो में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। दोनों पैरों से दिव्यांग जसप्रीत कौर ने अपनी खेल प्रतिभा से कई गोल्ड मेडल हासिल किए हैं। DC विनीत कुमार ने जसप्रीत कौर सरां के साहस की तारीफ करते हुए कहा कि जसप्रीत पंजाब की सभी लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। जिला प्रशासन हर स्तर पर जसप्रीत कौर सरां की मदद करेगा।

पंजाब पैरा स्पोर्ट्स के सचिव जसप्रीत सिंह धालीवाल ने कहा कि 2001 में एक इंटरनेशनल कबड्डी मैच के दौरान जसप्रीत कौर घायल हो गई थीं। रीढ़ की हड्‌डी टूटने की वजह से वह चलने-फिरने में असमर्थ हो गईं। बावजूद इसके उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उनके साहस के चलते उनका चयन चीन में हो रहे एशियन पैरा ओलिंपिक गेम्स में डिस्कस थ्रो में हुआ है। इस दौरान जिला खेल अधिकारी की ओर से दर्शन पाल शर्मा हैंडबॉल कोच, शमिंदर सिंह ढिल्लों कोषाध्यक्ष, पंजाब पैरा स्पोर्ट्स, अमनदीप सिंह ने भी जसप्रीत कौर का हौसला बढ़ाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments