Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

वर्ल्ड कप फाइनल से पहले चंडीगढ़ में ज़िला मजिस्ट्रेट ने जारी की एडवाइज़री : आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

Spread the News

चंडीगढ़, 18 नवंबर | यहां से एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच को लेकर चंडीगढ़ में कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं। चंडीगढ़ जिला मजिस्ट्रेट ने इस संबंध में आदेश जारी किए। शहर के किसी भी हिस्से में खुली जगहों पर बड़ी स्क्रीन लगाकर मैच दिखाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। कार में तेज आवाज में संगीत, ड्रम आदि भी नहीं बजाए जाएंगे। यदि कोई इन आदेशों का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

चंडीगढ़ पुलिस ने आम जनता के लिए एक एडवाइज़री जारी की है। एडवाइज़री में पुलिस ने आम जनता से इन आदेशों का पालन करने की अपील की है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है। जारी आदेश के मुताबिक उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments