Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

सरकार की लापरवाही के कारण पंजाब में आई बाढ़ से तबाही : जाखड़

Spread the News

चंडीगढ़। पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ के नेतृत्व में पंजाब बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल आज राज्य के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मिला। यह बैठक पंजाब में बाढ़ से हुई तबाही को देखते हुए आयोजित की गई थी। बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से कहा कि लापरवाही के कारण पंजाब को बाढ़ जैसी स्थिति से जूझना पड़ा।
इसलिए राज्यपाल को सरकार की जिम्मेदारी तय करनी चाहिए।

राज्यपाल से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए सुनील जाखड़ ने कहा कि सरकार को लोगों की मदद करनी चाहिए। केंद्र ने पंजाब सरकार को 218 करोड़ का राहत पैकेज दिया है। लोग बाढ़ और बाढ़ के बाद होने वाली बीमारियों से जूझ रहे हैं। लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री केंद्र से कहते हैं कि हमें मदद नहीं चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments