तीन साल से परिवार स्मारक बनाने का कर रहा है इंतजार
सुल्तानपुर लोधी ( डा सुनील धीर ) जम्मू-कश्मीर के पुंछ क्षेत्र में दुश्मन सेना से लड़ते हुए शहीद हुए गोइंदवाल साहिब के राजविंदर सिंह का स्मारक बनाने के लिए परिवार ने राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल को मांग पत्र दिया| शहीद की पत्नी मनप्रीत कौर ने कहा कि उनके पति राजविंदर सिंह जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए तैनात थे| वहां 30 अगस्त 2020 को हुए मुकाबले के दौरान राजविंदर सिंह दुश्मनो का सामना करते हुए शहीद हो गए थे। शहीद राजविंदर सिंह का अंतिम संस्कार 31 अगस्त 2020 को सिविल अस्पताल में किया गया। मनप्रीत कौर ने कहा कि उनके ससुर जगीर सिंह और दीउर सुखविंदर सिंह भी सेना में सेवा दे चुके हैं। अलग-अलग समय पर उनकी भी दुश्मनो से सामना करते हुए मृत्यु हुई। उन्हों ने बताया की अब परिवार में
वे और उंनका लड़का सिर्फ दो ही हैं।
उनके साथ आए गोइंदवाल साहिब के सरपंच कुलदीप सिंह ने कहा कि सिविल अस्पताल में 31 अगस्त को जब अंतिम संस्कार हुआ तो तत्कालीन नागरिक प्रशासन के अधिकारियों और राजनीतिक नेताओं ने एक स्मारक बनाने का वादा किया था.| अब जबकि अगस्त 2023 को राजविंदर सिंह की शहादत को तीन साल हो जाएंगे।
राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने शहीद की पत्नी मनप्रीत कौर को सलाम किया और कहा कि वह इस मामले को लेकर डिप्टी कमिश्नर तरनतारन और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान तक संपर्क करेंगे। उन्होंने कहा कि शहीदों ने देश को गौरवान्वित किया है। लोग अपने घरों में चैन की नींद सिर्फ इसलिए लेते हैं क्योंकि सेना सरहद पर सुरक्षा मुहैया कराती है। उन्होंने कहा कि देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद राजविंदर सिंह के लिए एक उपयुक्त स्मारक बनाया जाएगा। संत सीचेवाल ने कहा कि वह 30 अगस्त को शहीदी समारोह में शामिल होने सर्वोच्च जाएंगे। इस मौके पर पंच वरिंदर सिंह जोती व शहीद के पुत्र जोबनजीत सिंह भी मौजूद रहे।



