Wednesday, June 17, 2026
No menu items!
Google search engine

NewsClick से जुड़े लोगों के घरों पर दिल्ली पुलिस की छापामारी, लिस्ट में ये पत्रकार शामिल

Spread the News

दिल्ली, 3 अक्तूबरः  दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में न्यूज पोर्टल ‘न्यूजक्लिक’ से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापामारी की। छापामारी दौरान दिल्ली पुलिस ने न्यूजक्लिक से जुड़े लोगों के घरों से लैपटॉप, मोबाइल, हार्ड डिस्क आदि जब्त किए हैं जिनके घरों पर छापेमारी हुई उनमें अभिसार शर्मा, उर्मिलेश, संजय राजौरा, भाषा सिंह, प्रबीर पुरख्यास्थ, अनिंदायो चक्रवर्ती, सोहेल हाशमी और कुछ पत्रकार शामिल हैं।

पत्रकारों को डराना चाहती है मोदी सरकार – राजद
न्यूजक्लिक से जुड़े लोगों और पत्रकारों के घरों पर छापेमारी के बाद राजद ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। राजद ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा कि मोदी सरकार सच दिखाने वाले पत्रकारों को डराना चाहती है। दिल्ली पुलिस ने न्यूजक्लिक से जुड़े लोगों और पत्रकार अभिसार शर्मा, उर्मिलेश, संजय राजौरा, सुहैल हाशमी के घर पर छापेमारी की है। फोन और लैपटॉप जब्त कर लिए गए हैं। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कुचलना कायरतापूर्ण कृत्य है। मोदी सरकार सच से डरती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments