Monday, September 21, 2026
No menu items!
Google search engine

दिल्लीः एकतरफा प्यार में लड़की को बेरहमी से चाकू गोदा, आरोपी काबू

Spread the News

नई दिल्ली, 13 अक्तूबरः यहां एकतरफा प्यार के मामले में लड़की पर ताबड़तोड़ चाकुओं से वार किए जाने का मामला सामने आया है। जिस कैब में यह घटना हुई, उसके ड्राइवर ने बहादुरी दिखाते हुए आरोपी पर काबू पा लिया और बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया। यह घटना दिल्ली लाडो सराय इलाके में हुई। गंभीर रूप से घायल लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी  का नाम गौरव पाल (27) है। फिलहाल वह गुरुग्राम में नौकरी करता था। उन दोनों की मुलाकात करीब साल पहले हुई थी। उस वक्त वे दोनों लाजपत नगर में एक ही ऑफिस में काम करते थे। गौरव पाल और पीड़िता (23) दोनों करीब ढाई साल से रिलेशन में थे लेकिन बाद में लड़की ने आरोपी से दूरियां बनानी शुरू कर दी थी। लड़की के परिवार वालों ने भी उसके साथ शादी से इनकार कर दिया था। इस बात से आरोपी लड़की से खफा चल रहा था।

गुरुवार सुबह पीड़िता जब घर से निकली तो आरोपी गौरव पाल उसका पहले से इंतजार कर रहा था। बाहर निकलते ही लड़कीं ने जैसे ही बुक की हुई कार में बैठने की कोशिश की तो वह उससे जबरन बात करने की कोशिश करने लगा। लड़की ने जब इस बात का विरोध किया तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। आरोपी है कि गौरव पाल लड़की पर शादी का दवाब बना रहा था लेकिन पीड़िता ने उससे साफ इनकार कर दिया। इससे भन्नाए लड़के ने लड़की पर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी गौरव पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पिछले इतिहास के बारे में जानकारी खंगाली जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments