Saturday, September 26, 2026
No menu items!
Google search engine

Deepika Padukone फिर करेंगी देश का नाम रोशन, इस इंटरनेशनल अवॉर्ड शो को करने जा रही हैं प्रेजेंट

Spread the News

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने बीते साल लॉस एंजिल्स में 95 वें एकेडमी अवॉर्ड्स के दौरान प्रेजेंटर बनकर  देश का नाम रोशन किया था।

अदाकारा ने ऑस्कर के मंच पर ‘आरआरआर’ के सॉन्ग नाटू नाटू के लिए ऑस्कर अनाउंसमेंट प्रेजेंट की थी। वहीं अब एक बार फिर एक्ट्रेस को अपने देश का नाम रोशन का मौका मिला है। इस बार दीपिका पादुकोण बाफ्टा अवॉर्ड्स 2024 (BAFTA Awards 2024) में बतौर प्रेजेंटेटर शामिल होंगी।

बाफ्टा अवार्ड में प्रेजेंटेटर होगी दीपिका

हर साल की तरह इस साल भी बाफ्टा अवॉर्ड 2024 का आयोजन होने जा रहा है। यह 19 फरवरी को लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में होगा, जिसका एक बड़ा अपडेट सामने आया है।  टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार बाफ्टा अवॉर्ड्स 2024 में दीपिका पादुकोण बतौर प्रेजेंटेटर शामिल होंगी। अदाकारा इस अवॉर्ड शो में डेविड बेकहम से लेकर दुआ लीपा जैसे जाने-माने सितारों को ज्वॉइन करेंगी।

ये स्टार्स भी आएंगे नजर

इस अवॉर्ड फंक्शन के मंच पर दीपिका के अलावा ‘ब्रिजर्टन’ फेम एडजोआ एंडोह, ‘वोंका’ में नजर आए ह्यू ग्रांट और ‘एमिली इन पेरिस’ स्टार लिली कोलिन्स,  ‘द क्राउन’ स्टार एम्मा कोरिन और गिलियन एंडरसन, हिमेश पटेल और इदरीस एल्बा भी शामिल होंगे। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि कौन-सा सेलिब्रिटी किस कैटेगरी के लिए ट्रॉफी देगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments