Monday, April 20, 2026
No menu items!
Google search engine

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने अलग तरीके से मनाई शादी की 5वीं सालगिरह

Spread the News

मुंबई। दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम फैंस के लिए एक आदर्श जोड़ी हैं। चाहे एक प्यारा मज़ाक हो, प्रैंक हो या रोमांटिक सरप्राइज़ दीपिका और शोएब के एक-दूसरे के साथ खास पल उनके फैन्स को बहुत पसंद आते हैं। हाल ही में इस कपल ने अपनी शादी की 5वीं सालगिरह मनाई। दीपिका और शोएब सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। शोएब भी अभिनय से समय निकाल कर व्लॉग बना कर अपने प्रशंसकों के साथ सांझा करते है।

हाल ही में अपने व्लॉग्स में, शोएब ने अपनी पत्नी की सालगिरह के सरप्राइज की झलक दी। शोएब ने कहा कि जिम जाने के बाद उनकी पत्नी ने घर पर एक सरप्राइज प्लान किया। शोएब ने व्लॉग में बताया कि काम की वजह से वो दीपिका के लिए कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन एक्ट्रेस ने घर पर उनके लिए कुछ प्लान किया था।

इसके बाद जब शोएब घर गए तो उन्हें पूरा परिवार वहां मिला और एक्ट्रेस ने अपने घर को गुब्बारों आदि से सजाया हुआ था। स्वादिष्ट केक के साथ परिवार को सरप्राइज देते देखकर शोएब बहुत खुश हुए। इस दौरान मिडी ड्रेस में दीपिका अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नज़र आईं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments