होशियारपुर, 12 फरवरी | चंदेली में 18 वर्षीय युवक जसकरण सिंह की रविवार रात डेरा देहरा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जसकरण 10 दिन से लापता था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
माहिलपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की जेब से एक पत्र भी मिला है जिसमें हत्या का कारण लिखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिजनों का कहना है कि डेढ़ साल पहले भी जसकरण का अपहरण कर मारपीट की गई थी और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था। उस समय भी उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।



