Tuesday, September 29, 2026
No menu items!
Google search engine

मोगा में 18 साल के युवक की मौत, मां ने नशा मुक्ति केंद्र के निहंग पर लगाया पिटाई का आरोप

Spread the News

मोगा, 31 दिसंबर | शहर निहाल सिंह वाला के गांव मिनिया निवासी 18 वर्षीय नवदीप की मौत हो गई। परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र के निहंग पर पिटाई का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

नवदीप की मां ने कहा कि मोगा के गांव पत्तो में अवैध नशा मुक्ति उपचार केंद्र के निहंग ने उनके बेटे की पिटाई की। निहंगों ने नवदीप का पीछा कर उसे मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उन्होंने मेरे बेटे को सरकारी अस्पताल में छोड़ दिया।

जांच अधिकारी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि गांव मिनिया निवासी नवदीप कुमार उम्र 18 साल की मौत हो गई है। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। नवदीप की मां के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments