Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

पाक की न्यूज़ एंकर मारविया पर जानलेवा हमला- कहा, ट्रांसजेंडरों के लिए बुलंद करती रहूँगी आवाज़, चाहे मोैत का करना पड़े सोैदा

Spread the News

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की पहली ट्रांसजेंडर न्यूज एंकर पर जानलेवा हमला हुआ। लाहौर में दवा खरीदकर लौट रही मारविया मलिक पर दो हमलावरों ने गोली चला दी। हालांकि, मारविया को गोली नहीं लगी और वो बच गईं। मारविया का कहना है कि वो हमेशा ट्रांसजेंडर लोगों के लिए आवाज उठाती हैं। इसी वजह से उन पर हमला हुआ है।

पाकिस्तानी मीडिया जियो न्यूज के मुताबिक, मारविया ने हाल ही में ट्रांसजेंडर पर्सन प्रोटेक्शन राइट्स एक्ट पर बयान दिया था। इसके बाद से उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। 23 फरवरी की रात को उन पर हमला हो गया। FIR दर्ज होने के बाद ये मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो किसी सर्जरी के लिए लाहौर में थीं।

शरिया कानून के खिलाफ है ट्रांसजेंडर पर्सन एक्ट
2022 सितंबर में काउंसल ऑफ इस्लामिक आइडियोलॉजी (CII) ने कहा था- ट्रांसजेंडर पर्सन प्रोटेक्शन राइट्स एक्ट 2018 शरिया कानून के मुताबिक नहीं हैं। इसके कई प्रावधान इस्लामी सिद्धांतों के खिलाफ हैं। इस एक्ट से समाज में कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

CII ने कहा था कि ट्रांसजेंडर कम्यूनिटी से जुड़े कानूनों को रिव्यू करने के लिए सरकार से एक कमेटी बनाई जानी चाहिए। कमेटी में CII मेंबर्स, धार्मिक विद्वानों और लीगल और मेडिकल एक्सपर्ट को शामिल किया जाना चाहिए। इस पर मारविया ने प्रतिक्रिया दी थी।

2018 में एंकर बनीं थी मारविया
2018 में 21 साल की उम्र में मारविया पाकिस्तान की पहली ट्रांसजेंडर एंकर बनी थीं। उनका जन्म लाहौर में ही हुआ था। लेकिन जब उन्होंने ट्रांसजेंडर होने की बात पब्लिक की तो उन्हें सपोर्ट नहीं मिला और लाहौर छोड़कर चली गईं। कुछ समय पहले जियो न्यूज को दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद को ट्रांसजेडर ही नहीं बल्कि सभी के लिए उदाहरण बताया था। उन्होंने कहा था- मैं सभी के लिए उदाहरण हूं। अगर ट्रांस्जेंडर मीडिया और फैशन इंडस्ट्री में काम कर सकते हैं तो वो कहीं भी काम कर सकते हैं। मार्विया ने कहा कि उनका उदाहरण शांति का संदेश देता है और देश में जागरूकता बढ़ाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments