Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

तेजधार हथियार से बाप-बेटे पर कातिलाना हमला, नोैजवान की टांग कटी

Spread the News

लुधियाना। पंजाब के जिला लुधियाना के गांव कक्का में दो परिवारों में झड़प हो गई। खेतों के बीच सांझे रास्ते से ट्रैक्टर निकाल कर ले जा रहे पिता-बेटे पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। इसमें युवक की टांग पर चोट आई है। चरणजीत सिंह ने कहा कि उनके और उनके भाई के खेत साथ-साथ हैं। बीच में सांझा रास्ता रखा हुआ है। उसी रास्ते से दोनों परिवार अपने ट्रैक्टर आदि खेतों में ले जाते हैं।

ट्रैक्टर पर जा रहे थे पिता और बेटा​​​​​​​
चरणजीत सिंह मुताबिक उनका घर 32 सेक्टर में है और फार्म हाउस गांव कक्का में है। बीते रात वह अपने बेटे जसप्रीत सिंह के साथ ट्रैक्टर पर जा रहे थे। इस बीच उनके भाई और भतीजे ने उन पर हमला कर दिया। तेजधार हथियार से वार करने के कारण उनके और उनके बेटे के चोटें लगी हैं। बेटे जसप्रीत की टांग पर दरात मारा, जिससे उसकी टांग कट गई।

लोगों की मदद से बेटा पहुंचाया अस्पताल
लहूलुहान हालत में लोगों की मदद से जसप्रीत को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। चरणजीत ने बताया कि पहले भी कई बार उनका भाई और भतीजा उनसे गाली गलौज कर चुके हैं, इस बारे उन्होंने थाना मेहरबान में शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। अब फिर पुलिस को सूचित कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments