जालंधर 20 दिसंबर। विनोद शर्मा ,सुरिंदर सिंह,डिंपी मलिक द्वारा दी गई जानकारी के अनुुसार पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पीएपी कैंपस में आज डीएवी स्पोर्ट्स टूर्नामेंट 2023 हॉकी स्टेट लेवल का आयोजन प्रिंसीपल डॉक्टर रश्मि विज की उपस्थिति में हुआ। इस टूर्नामेंट में पंजाब के डीएवी स्कूलों के हॉकी खिलाड़ियों ने अंडर 14, अंडर 17, अंडर 19 आयु वर्गों के मुकाबलों में भाग लिया।
परिणाम-
अंडर 19 आयु वर्ग में लड़कों में प्रथम- स्थान पर पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पीएपी कैंपस जालंधर कैंट रहा।
द्वितीय -डीएवी पब्लिक स्कूल अटारी अमृतसर
अंडर 17 आयु वर्ग में लड़कों में प्रथम- पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पीएपी कैंपस जालंधर कैंट रहा ।
द्वितीय- डीएवी पब्लिक स्कूल पक्खोवाल लुधियाना
अंडर 19 आयु वर्ग में लड़कियों में प्रथम स्थान डीएवी पब्लिक स्कूल पक्खोवाल लुधियाना
द्वितीय -डीएवी पब्लिक स्कूल अटारी अमृतसर
तृतीय -पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पीएपी कैंपस जालंधर कैंट रहा । अंडर-14आयु वर्ग में लड़कियों में प्रथम -डीएवी पब्लिक स्कूल पक्खोवाल लुधियाना
द्वितीय स्थान पर पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल जालंधर रहा। विजेता खिलाड़ियों को प्रिंसीपल डॉक्टर रश्मि विज के द्वारा पुरस्कृत किया गया।
स्टेट लेवल में विजेता टीम खिलाड़ी डीएवी स्पोर्ट्स नेशनल लेवल के लिए क्वालीफाई हो गए हैं।




