मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री किम शर्मा ने अपने करियर में कुछ ही फिल्में की हैं, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर वह अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। फिल्मी दुनिया में आने से पहले वह एक जानी मानी मॉडल थीं। इसके बाद उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘मोहब्बतें’ से बॉलीवुड में कदम रखा। मोहब्बतें में किम शर्मा ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था, जो जिंदगी भर एक ही लड़के से प्यार करने और उसके साथ जीने मरने की कसमें खाती हैं। ‘मोहब्बतें’ में तो उन्हें अपने सपनों का राजकुमार मिल गया था और उनकी प्यार भरी जिंदगी बेहद खुशहाल रही, लेकिन असल जिंदगी में किम की लव लाइफ इसके उलट है। दरअसल, किम शर्मा फिल्मों से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में रही हैं। एक या दो बार नहीं बल्कि छह बार ‘मोहब्बतें’ की अभिनेत्री ने प्यार किया है। आज किम अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। चलिए इस खास मौके पर जानते हैं किम के लव लाइफ के किस्से…
युधिष्ठिर
जब किम शर्मा ‘मोहब्बतें’ फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, तब उसी दौरान उन्हें विजय यूडी यानी युधिष्ठिर से प्यार हो गया। किम, युधिष्ठिर को डेट करने लगी थीं, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका। साल 2003 में दोनों अलग हो गए।
युवराज सिंह
अपने पहले प्यार से अलग होने के बाद साल 2003 में किम शर्मा ने क्रिकेटर युवराज सिंह को डेट करना शुरू किया। युवराज के साथ किम लंबे समय तक अफेयर में रही थीं। साल 2004 के दौरान युवराज सिंह और किम शर्मा के अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। चार साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया, लेकिन मनमुटाव होने के कारण 2007 में दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली। दोनों की अलग होने की वजह को लेकर कहा जाता है कि युवराज की मां ने किम शर्मा को पसंद नहीं किया था, इसलिए दोनों अलग हो गए।
कैरलॉस मैरिन
इसके बाद किम शर्मा अपने स्पेनिश बॉयफ्रेंड कैरलॉस मैरिन के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहीं। लंबे समय तक किम शर्मा ने कैरलॉस मैरिन को डेट किया। कहा जाता है कि दोनों ने सगाई तक कर ली थी और शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन कुछ कारणों से दोनों की सगाई टूट गई और दोनों अलग हो गए।
अली पुंजानी से शादी
साल 2010 में खबर आई कि किम शर्मा ने केनिया बेस्ड बिजनेसमैन अली पुंजानी से शादी रचा ली थी। अली पुंजानी पहले से ही शादीशुदा थे और तीन बच्चों के पिता थे, लेकिन किम शर्मा से शादी करने के लिए उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था। हालांकि, किम शर्मा का यह रिश्ता भी छह साल बाद टूट गया। अली और किम ने साल 2016 में तलाक ले लिया और अलग हो गए। उसके बाद किम शर्मा इंडिया शिफ्ट हो गईं।
हर्षवर्धन राणे
किम शर्मा अपने से चार साल छोटे अभिनेता हर्षवर्धन राणे को भी डेट कर चुकी हैं। दोनों को एक साथ कई बार स्पॉट किया गया था। दो साल तक किम ने हर्षवर्धन को डेट किया, लेकिन दोनों के बीच हो रहे झगड़े के कारण दो साल बाद ही उनका ब्रेकअप हो गया।
अमित साध
इसके बाद किम शर्मा का नाम अमित साध के साथ जुड़ा। किम को अमित के साथ गोवा में स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें आने लगीं। दोनों के अफेयर की खबरें खूब सुर्खियां बटोर रही थीं, लेकिन इस बीच अमित साध ने इन खबरों झूठा बता दिया था।
लिएंडर पेस
कई बार दिन टूटने के बाद किम का दिल अब लिएंडर पेस पर आया है। अभिनेत्री किम शर्मा ने 2021 में बताया किया था कि वह लिएंडर पेस को डेट कर रही हैं। किम शर्मा, लिएंडर पेस के साथ अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।



