Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

खन्ना में खौफनाक घटना ! प्रेमिका के घर जा के प्रेमी ने दी जान, महिला के भाइयों ने भाखड़ा नहर में फेंका शव

Spread the News

खन्ना। यहां एक भयानक खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी प्रेमिका के घर जाकर खुदकुशी कर ली। प्रेमिका ने अपने भाइयों व अन्य लोगों के साथ शव को भाखड़ा नहर में फेंक दिया। थाना सिटी खन्ना की पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Svg%3E

पुलिस ने काजल पत्नी बलजिंदर सिंह हनी निवासी रायपुर मंडला थाना सदर पटियाला की शिकायत पर इन चारों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306, 201, 34 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। काजल ने कहा कि उसके पति की प्रेमिका ने 3 महीने के लिए एक कंपनी से संपर्क किया और उसे काम करने के लिए लखनऊ और गोवा जाने के लिए कहा और उसका पति नाराज हो गया।

25 मई को उसके पति बलजिंदर सिंह ने इस बात से तंग आकर महिला के घर पर खुदकुशी कर ली। तब उसे यह भी पता चला कि उसी दिन उसके पति के शव को उसकी प्रेमिका, उसके भाई, दोस्तों ने घर से उठाकर कार में डालकर खंट मानपुर पुल के पास भाखड़ा नहर में फेंक दिया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments