Saturday, October 3, 2026
No menu items!
Google search engine

चंडीगढ़ अदालत ने फर्जी जमानत देने वाले गिरोह पर की सख्ती, एसएसपी से जांच कराने का आदेश

Spread the News

चंडीगढ़/मोहाली, 14 जनवरी | चंडीगढ़ अदालत ने फर्जी जमानत देकर अपराधियों को जेल से बाहर निकालने वाले गिरोह पर सख्ती दिखाई है। अदालत ने मामले में चंडीगढ़ की एसएसपी को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के जरिए इस मामले की जांच करवा ऐसे अन्य अपराधियों को सामने लाने को कहा है।

अदालत ने कहा कि गिरोह फर्जी जमानत देने के लिए न सिर्फ फर्जी दस्तावेज तैयार करता है, बल्कि जमानत पर आने वाले अपराधियों को भी सुरक्षा देता है। इससे समाज में अपराधियों का मनोबल बढ़ता है। अदालत ने कहा कि इस गिरोह का भंडाफोड़ करके ऐसे अन्य गिरोहों को भी चेतावनी देने की जरूरत है। अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने गिरोह के सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments