Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

Corona Comeback- 31 मौतों के बाद सरकार का बड़ा फैसला, हाई अलर्ट जारी

Spread the News

नेशनल डेस्क/ नई दिल्ली,16 मई। अगर आप सोच रहे कि कोरोना पूरी तरह खत्म हो गया है तो सतर्क हो जाइए। एशिया में कोविड-19 एक बार फिर से सिर उठाने लगा है और हालात धीरे-धीरे चिंताजनक होते जा रहे हैं। हांगकांग, सिंगापुर, चीन और थाईलैंड जैसे देशों में संक्रमण के नए मामलों में तेजी देखी जा रही है। एक ओर जहां दुनिया सामान्य जीवन की ओर लौटने की कोशिश कर रही है, वहीं दूसरी ओर कोरोना फिर से दस्तक दे चुका है।

हांगकांग में फिर डराने लगा कोरोना

हांगकांग में हालात तेजी से बदल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना की एक्टिविटी इस वक्त बीते एक साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है। 3 मई को खत्म हुए हफ्ते में 31 मौतें दर्ज की गईं, जो चिंता बढ़ाने वाली बात है। सैंपल पॉजिटिविटी रेट भी लगातार बढ़ रहा है और अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा देखा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments