हमारी जागरुक जनता अपने अधिकारों को पहचानते हुए अपने वोट का करे सही इस्तेमालः श्रीमति टीना चोैधरी
पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर जी ने की सीनियर जर्नलिस्ट मौलाना अनवर अमृतसरी से मुलाकात
जालंधर। पंजाब के ज़िला जालंधर में ज़िमनी चुनाव के दोैरान श्रीमती करमजीत चोैधरी जी के हक में वोटों के लिए वार्ड नम्बर 57-58 के घरों मे जाकर कांग्रेस के आला नेताओं का दोैरा जारी रहा। इसी को मद्देनज़र रखते हुए नैशनल ह्युमन राइट्स सोशल जस्टिस फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सीनियर जर्नलिस्ट मौलाना अनवर अमृतसरी के निवास पर आज अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर जी, ब्लॉक प्रधान जगजीत सिंह कम्बोज, डॉक्टर पवन कुमार भारद्वाज, एवं कांग्रेस पार्टी की प्रवक्ता टीना चौधरी जी ने विशेष मुलाक़ात की। संक्षेप समय में ज़िमनी चुनाव के मुद्दों समेत विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।
पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर जी का स्वागत करते नैशनल ह्युमन राइट्स सोशल जस्टिस फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अनवर अमृतसरी
इस अवसर पर पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर जी ने पंजाब टाइमज़ न्यूज़ के संवाददाता श्रीमति रिज़वाना जालंधरी को जानकारी देते हुए कहा कि इस में कोई शक नहीं कि ज़िमनी चुनाव में कांग्रस की जीत पक्की है लेकिन हमें हर प्रकार से अपने संघर्ष को जारी रखना चाहिए, क्योंकि कांग्रेस पार्टी के आला पदाधिकारी हों या आम कार्यकर्ता उनके लिए जनता के बीच चल फिर कर उनकी समस्याओं का समाधान ही उन की प्राथमिकता रही है। चुनाव तो आते जाते रहते हैं। लेकिन चुनाव में वह जीत कर ईलाका निवासियों को कई प्रकार की समस्योओं से बचाना चाहते हैं जिस में टूटी- फूटी सड़कें, सीवरेज के गंदे पानी की निकासी का न होना, स्ट्रीट लाईटों का लम्बे समय तक खराब पड़े रहना आदि शामिल हैं।
वहीं कांग्रेस पार्टी की प्रवक्ता श्रीमति टीना चोैधरी ने कहा कि आज के लोग पूरी तरह जागरुक हैं, खरे- खोटे की अच्छी पहचान रखते हैं। आम आदमी ने हमेशा कांग्रेस को ही अपना समर्थन दिया है। हम ज़िमनी चुनाव में भी यही आशा करते हैं कि हमारी जागरुक जनता अपने अधिकारों को पहचानते हुए अपने वोट का सही इस्तेमाल करेगी।
कांग्रेस पार्टी की प्रवक्ता श्रीमति टीना चोैधरी के बातचीत के दोैरान सीनियर जर्नलिस्ट मौलाना अनवर अमृतसरी





