नारी सम्मान योजना में विधानसभा पांच के वार्ड 38 और 39 की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
इंदौर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के सचिव साजिद पठान और इंदौर अध्यक्ष सुबूर अहमद ने बताया की मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग इंदौर शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के सौजन्य से माननीय कमलनाथ जी की ,समृद्ध बेटी और नारी सम्मान के लिए कल्याणकारी योजना में महिलाओं का पंजीयन दिनांक 21 मई सुबह 10:30 बजे ,वार्ड 38 के ताज नगर ,इंदौर में रखा गया ।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव साजिद पठान द्वारा नारी सम्मान योजना का कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष शैख अलीम जी और शहर अध्यक्ष अल्पसख्यक विभाग सुबुर अहमद गोरी जी सह प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा जी, वार्ड अध्यक्ष 39 शफीक अहमद, आनंद कासलीवाल जी, या या बाबा सहाब, अन्नू पटेल जी, फिरोज भारती जी, युनुस खान, अख़्तर नेता जी, राजिक खान, शहजाद सिद्दिकी, लक्की गोरी, रिजवान गोरी, सलीम पठान, मुबरिक शैख, रहमान शाह यलगार, वसीम मेमन, तोफिक उस्मानी, शहजाद हुसैन लोहार, समीर अंसारी, आसिफ खान, सोनू भाई, शेरी नेता, हनीफ भाई, शादाब जाली वाला, मुश्ताक शैख,अरबाज पठान, जाकिर अली नेता, सय्यद नौशाद अली ,आसिफ मेमन, अशरफ पठान, कैफ पठान कार्यक्रम में शामिल हुए और विधानसभा पांच के वार्ड 38 और 39 की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कांग्रस अल्पसंख्यक विभाग लगातार कमलनाथ जी की और कांग्रेस के वचन और रीति नीति को शहर के अलग-अलग इलाकों में प्रचारित और प्रसारित करता रहेगा और आम जनता को कांग्रेस से जोड़ने में अपनी भूमिका निभाता रहेगा ।



