Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार चौधरी कर्मजीत कौर हासिल करेंगी बड़ी जीत : अखतर सलमानी

Spread the News

विधानसभा जालंधर कैंट जंडियाला में कांग्रेस पार्टी की अहम मीटिंग

जालंधर। कैंट जंडियाला में अतहर आजाद के यहां कर्मजीत कौर के हक में अहम मीटिंग की गई। जिसमें पंजाब कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव व पंजाब मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष अख्तर सलमानी, अली मेहंदी वर्किंग प्रधान दिल्ली प्रदेश, जावेद चौधरी, शाहिद राणा, पूर्व वक्फ बोर्ड मेंबर अब्बास रजा, सीनियर कांग्रेस लीडर शाहनवाज चौधरी, माइनॉरिटी कमिशन मेंबर अहमद अली गुड्डू, हाफिज इंतजार अहमद, मुफ्ती साहब, हाफिज शाह फैज ,मुफ्ती मुनव्वर हुसैन, मोहम्मद गालिब, अमीरुद्दीन, फ़ैज़ अहमद सहित सभी साथियों ने आए हुए मेहमानों का इस्तकबाल किया।

मीटिंग मे प्रदेश महासचिव अख्तर सलमानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी समाज के सभी वर्गों को साथ जोड़कर चलने वाली पार्टी है। कांग्रेस पार्टी ही देश का विकास कर सकती है। जालंधर के लोकसभा उपचुनाव में पार्टी ने कर्मजीत कौर चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया हुआ है। जो कि शिक्षित व काबिल उम्मीदवार हैं। चौधरी कर्मजीत कौर को एकजुटता के साथ भारी वोटों से कामयाब बनाएं और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments