Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

कॉमेडियन राकेश पुजारी का 33 की उम्र में निधन, दोस्त की मेहंदी सेरेमनी में पड़ा दिल का दौरा

Spread the News

नई दिल्ली,12 मई।  मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर कन्नड़ कॉमेडियन राकेश पुजारी अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका महज 33 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। कॉमेडियन की इस तरह अचानक मौत से उनके फैंस, दोस्तों और करीबियों को गहरा सदमा लगा है और वे सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राकेश उडुपी जिले के करकला तालुक में अपने दोस्त की मेहंदी सेरेमनी अटेंड करने के लिए गए थे, लेकिन वह शादी की खुशियों में शामिल नहीं हो पाए और वहीं उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया। यह रात 2 बजे के करीब हुई।

सेरेमनी में लिया गया राकेश का एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें वो अपने दोस्तों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। एक्टर शिवराज केआर पीट ने उनके निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वो ‘कांटरा 2’ की शूटिंग खत्म करने के बाद समारोह में लौटे थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments