चंडीगढ़, 22 अक्टूबर। पंजाब के मौसम को लेकर एक बड़ी खबर है। दरअसल, दिवाली से पहले मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। विभाग के मुताबिक 24 अक्टूबर से राज्य में मौसम में बदलाव होगा, जिससे ठंड बढ़ेगी। ऐसे में लोगों को गर्म कपड़े निकालने की सलाह दी गई है।
बता दें कि पंजाब में हवा मध्यम श्रेणी में पहुंच गई है, जिससे सांस की बीमारियों से पीड़ित लोग चिंतित हो गए हैं। पंजाब में अगले एक सप्ताह तक बारिश की संभावना काफी कम हो गई है, जबकि मौसम शुष्क रहने और तापमान में गिरावट जारी रहने की संभावना है।
पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे पर्यावरणविदों की चिंता बढ़ गई है। आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, 15 सितंबर से 19 अक्टूबर तक पराली जलाने की कुल 2,733 घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें से अधिकतर मामले पंजाब में दर्ज किये गये हैं।



