चंडीगढ़, 23 दिसंबर | पंजाब में शुक्रवार को पटियाला, बठिंडा और लुधियाना में पारा सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान लुधियाना में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम था। दिन में पहले की तुलना में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। बठिंडा में अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम था।
बता दे की पहाड़ी इलाको में लगातार बर्फबारी जारी हैं। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके तहत 7 जिलों अमृतसर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला में घना कोहरा गिर सकता है। इसके साथ ही पंजाब के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
अन्य बड़े शहरों की बात करें तो अमृतसर में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री, बठिंडा में 6.0 डिग्री, पठानकोट में 7.2 डिग्री, फरीदकोट में 5.4 डिग्री, बरनाला में 5.2 डिग्री, फिरोजपुर में 5.9 डिग्री, जालंधर में 4.8 डिग्री और मोगा में 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। पठानकोट में सबसे कम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



