चंडीगढ़/नई दिल्ली/भुवनेश्वर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की कोशिशे सफल रही है। केंद्र सरकार ने ओडिशा से समुद्र के रास्ते कोयला लाने की शर्त हटा दी है। बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र के फैसले का विरोध किया था।
मान ने आज दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने शर्त हटाने के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री का आभार व्यक्त किया। बैठक में मध्यप्रदेश से सौर ऊर्जा की आपूर्ति पर भी चर्चा हुई।



