Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

पॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता जसविंदर भल्ला के घर पहुंचे CM Mann हुए भावुक, नम आंखों से कही ये बात

Spread the News

चंडीगढ़,23 अगस्त।  दुनिया को हंसाने वाले पॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और हास्य कलाकार जसविंदर सिंह भल्ला आज दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन की खबर से पूरे पंजाब में शोक की लहर दौड़ गई है। डॉ. जसविंदर भल्ला के निधन के बाद से हर कोई भावुक हैं। पंजाबी इंडस्ट्री ही नहीं, बल्कि राजनीतिक जगत भी जसविंदर भल्ला को श्रद्धांजलि दे रहा है। इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी जसविंदर भल्ला को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे। इस दौरान सीएम मान भावुक हो गए और उन्होंने नम आंखों से परिवार के साथ दुख सांझा किया।

बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का डॉ. जसविंदर भल्ला से निजी रिश्ता है। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि यह दिन बहुत दुख लेकर आया है। यादगार शो किए जो हमेशा याद रहेंगे। सीएम मान ने कहा कि मैं उनसे बहुत जूनियर हूं। मैंने हमेशा उन्हें देखा और सुना है और उनसे बड़ा आदर्श कोई नहीं हो सकता।  जसविंदर भल्ला ने पंजाबी हास्य कलाकारों को नई दिशा दी, लेकिन आज उनका इस दुनिया से चले जाना बहुत दुखद समाचार है। इस दौरान सीए मान ने भावुक होकर कहा कि, हमारी ज्यादातर मुलाकातें दूरदर्शन पर होती थीं। जसविंदर भल्ला ने कॉमेडी और अभिनय से हर पंजाबी के दिल में खास जगह बनाई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments