चंडीगढ़, 14 दिसंबर | पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ आज चंडीगढ़ के सेक्टर-34 स्थित प्रदर्शनी ग्रांउड में एक संगीत कार्यक्रम आयोजित करने जा रहे हैं। इस कॉन्सर्ट से पहले काफी विवाद हुआ था। मामला पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट भी पहुंचा। आख़िरकार इसकी इजाज़त मिल गयी। इस बीच सीएम भगवंत मान ने दिलजीत दोसांझ के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है।
सीएम भगवंत मान ने लिखा कि आज उन्हें अपने छोटे भाई दिलजीत दोसांझ से मिलकर बहुत खुशी और शांति मिली है, जिन्होंने पंजाबी भाषा और गायकी को सीमाओं के पार पहुंचाया। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वह पंजाब, पंजाबी सभ्याचार और पंजाबी समुदाय एवं पहरेदारों को हमेशा चढ़ती कला में रखें।



