Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

फटा बादल, स्कूल सहित 5 भवन गिरे- चंडीगढ़-मनाली NH भी बंद, जानवर पानी में बह गये

Spread the News

शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से बादल फटा है। शिमला जिले के रामपुर में बुधवार सुबह भारी बारिश के बीच नाले में फ्लड आ गया। फ्लैश फ्लड की वजह से एक सरकारी स्कूल, मकान,गायें और भेड़ बकरियां बहीं हैं। हालांकि गनीमत यह रही है कि किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। हिमाचल प्रदेश में बुधवार से शुक्रवार तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

जानकारी के अनुसार, शिमला से 100 किमी दूर रामपुर उपमंडल के सरपारा पंचायत के कंधार गांव में अचानक बाढ़ आ गई। भारी बारिश के बाद हां पर दो स्थानों पर फ्लैश फ्लड हुआ और कंधार में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय भवन, तीन पुराने घर और एक सामुदायिक भवन सहित पांच इमारतें ढह गईं। साथ ही तीन गौशालाएं भी क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। बताया जा रहा है कि बाढ़ में 6 गाय, 15 बकरी और भेड़ सहित 21 मवेशी बह गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments