जालंधर, 30 दिसंबर | पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल, जालंधर कैंट में 23 दिसंबर से 29 दिसंबर तक चलने वाले सात दिवसीय एनएसएस कैंप के लिए शिक्षकों सहित 76 स्वयंसेवकों ने रजिस्टर किया था। प्रिंसीपल डॉ. रश्मि विज ने शिविर को हरी झंडी दिखाई और स्वयंसेवकों को समाज के कल्याण के लिए समर्पण के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। सातवें दिन क्लोजिंग सेरेमनी के अवसर पर मुख्य अतिथि पद्मश्री पुरस्कार विजेता श्री बहादुर सिंह , पीपीएस, कमांडेंट 7वीं बटालियन पीएपी कम स्पोर्ट्स सेक्रेट्री पंजाब पुलिस थे। मुख्य अतिथि ओलंपिक खेलों में भाग ले चुके हैं।
एनएसएस वालंटियर्स ने ‘ड्रग एडिक्शन’ पर एक छोटा सा नाटक प्रस्तुत किया और नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने शिविर के दौरान अपने अनुभव साझा किये। श्री बहादुर सिंह द्वारा उन्हें मोमेंटो भेंट किए गए। उन्होंने स्वयंसेवकों को रायपुर रसूलपुर गांव में की गई कड़ी मेहनत के लिए भी बधाई दी। पूरे शिविर में उनके अतुलनीय योगदान और सक्रिय भागीदारी के लिए दीपक और वैष्णवी को बेस्ट वॉलिंटियर का पुरस्कार दिया गया।शिविर का संचालन मनदीप सिंह , रमन, माधुरी, दिव्या ज्योति, शिवानी, मुकेश और राजीव शर्मा द्वारा किया गया।
सात दिवसीय एनएसएस कैंप में छात्रों के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ आयोजित की गईं जिन्होंने उनके समग्र व्यक्तित्व विकास में योगदान दिया और उनमें सेवा की भावना पैदा की।इन गतिविधियों में नारा लेखन/पोस्टर और साइबर सुरक्षा, नशीली दवाओं के दुरुपयोग, शिष्टाचार और टेबल मैनर्स , व्यक्तित्व विकास, आत्मरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), आयुर्वेद आधारित जीवनशैली, प्राकृतिक आपदा प्रबंधन, प्राथमिक चिकित्सा देना और कैलीग्राफी पर सैशन थे ।’वीर बाल दिवस’ के अवसर पर श्री अमरजीत सिंह ने छात्रों को साहिबज़ादों के सर्वोच्च बलिदान से परिचित कराया। ब्लूम होटल, जालंधर से श्री हर्ष और उनकी टीम द्वारा नॉन फायर कुकिंग पर एक सत्र आयोजित किया गया। इन ज्ञानवर्धक सत्रों के अलावा, छात्रों की जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न स्थानों का दौरा भी आयोजित किया गया।
गांव रायपुर रसूलपुर में ‘चुनाव’ पर एक रैली निकाली और ‘वृक्षारोपण किया गया। विद्यार्थियों ने मतदान की आवश्यकता और योग्य प्रतिनिधि चुनने पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। छात्रों ने वृद्धाश्रम का भी दौरा किया और बुजुर्गों की जरूरतों के प्रति जागरूक हुए। एक और दिन, स्वयंसेवकों ने ‘वीवा फिटनेस इक्विपमेंट्स’ इंडस्ट्री का दौरा किया और वहां की प्रक्रियाओं के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त की। सुल्तानपुर लोधी का दौरा और निर्मल कुटिया, सीचेवाल में गए और विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से पर्यावरण को लाभ पहुंचाने में बाबा बलबीर सिंह की अध्यक्षता वाले संगठन के निरंतर प्रयासों के बारे में जानने के बाद, स्वयंसेवकों ने पुरातन घर गुरुद्वारा ‘श्री बेबे नानकी जी’ का दौरा किया ‘ और फिर आशीर्वाद पाने के लिए प्रसिद्ध गुरुद्वारा ‘श्री बेर साहिब जी’ गए।
एनएसएस कैंप के छठे दिन स्वयंसेवकों ने गोद लिए गांव रायपुर रसूलपुर का दौरा किया जहां उन्होंने स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने पौधे भी लगाए। इस सात दिवसीय एनएसएस कैंप में वॉलिंटियर्स ने समाज के प्रोडक्टिव मेंबर बनने के बारे में सीखा।




