Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

बठिंडा में पुलिस और किसानों के बीच झड़प, 3 SHO घायल, जानें क्या है मामला

Spread the News

बठिंडा, 5 दिसंबर।  जिले के पास तलवंडी साबो के पास देर रात करीब 1 बजे पुलिस और किसानों के बीच झड़प हो गई। इस बीच 3 SHO के घायल होने की खबर है। घायलों में SHO गुरवीर सिंह, दलजीत सिंह और जसवीर सिंह शामिल हैं। झड़प के दौरान पुलिस ने कुछ किसानों को गिरफ्तार भी किया। हालात बिगड़ते देख मौके पर और पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस ने आधी रात में ट्रकों आदि पर सवार होकर जा रहे किसानों को भी सड़क पर रोका और नीचे उतारा। कई गाड़ियों के क्षतिग्रस्त होने की भी खबर है।

दरअसल, हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब बठिंडा में गुजरात से जम्मू तक बिछाई जा रही गैस पाइपलाइन के अधूरे काम को पूरा करने के लिए प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। पाइपलाइन बिछाने का काम तलवंडी साबो ब्लॉक के गांवों से शुरू किया जा रहा है। किसान अधिक मुआवजे की मांग को लेकर काम शुरू नहीं होने दे रहे हैं। इसलिए कंपनी ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में मामला दायर किया है।

मामले की अगली सुनवाई 9 दिसंबर को होनी है। इसके चलते प्रशासन ने अब काम शुरू कर दिया है। कल सुबह जब प्रशासन की टीम लेलेवाला गांव में पाइप लाइन बिछाने पहुंची तो किसानों ने उन्हें रोक दिया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे करीब 15 किसानों को हिरासत में ले लिया।

इस बीच किसानों ने ऐलान किया है कि हर गुरुवार को गांव में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। गांवों में कुछ किसान कम तो कुछ ज्यादा मुआवजा देने की बात कर रहे हैं। जबकि कंपनी ने किसानों की सहमति का दावा करते हुए हाईकोर्ट में केस दायर किया था। कोर्ट ने आदेश दिया था कि प्रशासन और पुलिस पाइपलाइन बिछाने में कंपनी का सहयोग करें।

वहीं, बीकेयू एकता उगराहां के जिला अध्यक्ष शिंगारा सिंह ने कहा कि पाइपलाइन बिछाने वाली कंपनी खेत मालिकों और किसानों को कम मुआवजा दे रही है। कंपनी के अधिकारियों ने जिला प्रशासन की मौजूदगी में लिखित समझौता कर किसानों को 24 लाख रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने का वादा किया था, लेकिन अब कंपनी वादे से मुकर रही है. कंपनी को सभी किसानों को एक समान मुआवजा देना चाहिए. किसी को अधिक तो किसी को कम मुआवजा दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments