गुरदासपुर,12 मार्च। गुरदासपुर सीआईए स्टाफ ने दो अलग-अलग मामलों में दो युवकों रितिक और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 32 _32 बोर की एक पिस्तौल और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी रितिक का संबंध गैंगस्टरों से है और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कई वारदातें भी की हैं।
वह काफी समय से पुलिस से भाग रहा था और आज एक गुप्त सूचना के आधार पर उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि गुरप्रीत भी अपने साथियों के साथ कई घटनाओं में शामिल रहा है। दोनों के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है और अधिक गिरफ्तारियां और बरामदगी की उम्मीद है।



