Monday, September 28, 2026
No menu items!
Google search engine

पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में बड़ी धूमधाम से मनाया गया चिल्ड्रंस डे

Spread the News

लौटकर नहीं आएगा बचपन इसे खुलकर जिएं : प्रिंसीपल डॉक्टर रश्मि विज

जालंधऱ, 17 नवंबर । पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पीएपी कैंपस जालंधर कैंट में आज मनस्वी सदन के द्वारा प्रार्थनासभा में प्रिंसीपल डॉक्टर रश्मि विज की उपस्थिति में चिल्ड्रंस डे का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर चिल्ड्रंस डे के बारे में जानकारी अध्यापिका जसप्रीत बोपाराय द्वारा दी गई। अध्यापक सतसंगत सिंह के द्वारा एक कविता प्रस्तुत की गई तथा अध्यापकों के द्वारा कोरियोग्राफी पेश की गई।

Svg%3E

इस अवसर पर प्रिंसीपल डॉक्टर रश्मि विज ने भी विद्यार्थियों को चिल्ड्रंस डे की बधाई देते हुए कहा कि यह बचपन लौटकर नहीं आना इसलिए इसे खुलकर जीएं। प्राइमरी विंग में चिल्ड्रंस डे के मौके पर अध्यापकों ने प्रार्थना सभा में समाचार, आज का विचार तथा एक डांस प्रस्तुत किया तथा विद्यार्थियों ने फन गेम्स में भाग लिया‌ । विद्यार्थियों को श्री गुरु नानक देव जी के बारे में भी बताया गया व उनकी शिक्षाओं पर चलने का संदेश दिया।

प्री प्राइमरी विंग में चिल्ड्रंस डे के मौके पर बच्चे चाचा नेहरू बनकर आए। उन्हें वीडियो के द्वारा चाचा नेहरू के बारे में बताया गया व फन गेम्स में भाग लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments