Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

मुख्यमंत्री द्वारा पंजाबियों को दिवाली और बंदी छोड़ दिवस की बधाई

Spread the News

चंडीगढ़, 30 अक्टूबर | पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रोशनी के त्योहार दिवाली और बंदी छोड़ दिवस पर दुनिया भर में रहने वाले सभी पंजाबियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि सदियों से प्रेम और खुशियों का त्योहार दिवाली हम पूरी श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ मनाते आये हैं। उन्होंने कहा कि दिवाली की रोशनी से हर घर न केवल जगमगाता है, बल्कि यह अंधेरे पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की जीत का भी प्रतीक है। भगवंत सिंह मान ने आशा व्यक्त की कि दिवाली एक बार फिर लोगों के लिए शांति और समृद्धि लाएगी और साथ ही भाईचारे, शांति और सांप्रदायिक सद्भाव के बंधन को मजबूत करेगी।

इसी तरह, मुख्यमंत्री ने दिवाली के अवसर पर वर्ष 1612 में छठे गुरु श्री हरगोबिंद साहिब जी द्वारा ग्वालियर किले से 52 हिंदू राजाओं की रिहाई के ऐतिहासिक अवसर पर पूरे देश विशेषकर सिक्खों को बधाई दी। उन्होंने लोगों से जाति, रंग, नस्ल और धार्मिक भेदभाव से ऊपर उठकर दिवाली और बंदी छोड़ दिवस को पारंपरिक धूमधाम और भक्ति के साथ मनाने की भी अपील की, जिससे आपसी सहयोग और सद्भाव के बंधन मजबूत हों। भगवंत सिंह मान ने आशा व्यक्त की कि दिवाली और बंदी छोड़ chandigarh

दिवस हमारे लोगों के लिए शांति और समृद्धि लाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments