चंडीगड़। जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया है। वह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल थे, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि सफर के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर दुख जताया है।
सीएम मान ने ट्वीट किया, “जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से गहरा दुख हुआ। ईश्वर उनकी आतमा को शांति दे.. वाहिगुरु।”
आपको बता दें कि संतोख चौधरी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें फगवाड़ा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ थे। फिलहाल संतोख चौधरी के निधन के बाद यात्रा को राहुल गांधी ने रोक दिया है।



