Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

चंडीगढ़ : पैर फिसलने के कारण कॉलेज की दूसरी मंजिल से गिरी छात्रा , दर्दनाक मौत

Spread the News

चंडीगढ़। यहां एक दुखद खबर सामने आई है। चंडीगढ़ के एक कॉलेज में बीए सेकेंड ईयर की छात्रा दूसरी मंजिल से गिर गई। आनन-फानन में कॉलेज के छात्र-छात्राएं व कॉलेज प्रबंधन के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्र को पीजीआई में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई।

छात्रा की पहचान चंडीगढ़ के सेक्टर-37 निवासी अनन्या के रूप में हुई है। हादसा उस वक्त हुआ जब अनन्या कॉलेज के वॉशरूम जाने के लिए सीढ़ियां चढ़ रही थी। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गिर पड़ी और बेहोश हो गयी। छात्रा कॉलेज में बीए सेकेंड ईयर का पहला पेपर देने आई थी।

आज उसका पंजाबी का पेपर था। मृतक के पिता मुकेश ने बताया कि सुबह हमने साथ में नाश्ता किया था। फिर मैं लुधियाना में काम करने चला गया। पुत्री के अचानक गिरने की सूचना मिली। पीजीआई आने पर पता चला कि वह अब इस दुनिया में नहीं है। दो बजे उनका पेपर था।

Svg%3E

जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि उन्हें इस संबंध में जानकारी मिली थी। सेक्टर-36 थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है कि कहीं लड़की को किसी ने धक्का तो नहीं दिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि लड़की ने खुद ही दूसरी मंजिल से छलांग लगाई थी।

पिता मुकेश कुमार ने कहा कि कॉलेज को लेकर उन्हें कोई संदेह नहीं है। अनन्या कॉलेज जाने की बात कहकर घर  से चली गई थी। एसएचओ सेक्टर-36 जसपाल सिंह ने बताया कि अनन्या के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

उधर, कॉलेज सुपरिडैंट पवन शर्मा ने बताया कि अनन्या को 12 बजकर 25 मिनट पर पीजीआई लाया गया। कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि यह देखने वाली बात है कि अनन्या इतनी जल्दी कॉलेज क्यों आ गई जबकि उसका पेपर 2 बजे होना था। थाना-36 के पुलिस कर्मी कॉलेज की फैकल्टी से पूछताछ कर रहे हैं। अनन्या पढ़ाई में बहुत होशियार थी। कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक उनके संज्ञान में ऐसी कोई बात नहीं है, जिससे यह पता चले कि वह किसी बात से मानसिक रूप से परेशान है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments