Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

बारिश के आसार-रात का तापमान गिरा- जानिये, कब से मिल सकती है गर्मी से राहत

Spread the News

चंडीगढ़,15 जून। कई रातों के बाद शहर में रात का तापमान गिरा, लेकिन दिन के तापमान के साथ उमस ने अभी भी गर्मी से बेहाल किया हुआ है। दिन में तापमान अभी भी 42.2 डिग्री तक जा रहा है, लेकिन 32.7 डिग्री तक जा चुके रात के तापमान में 4 डिग्री की गिरावट आई। शुक्रवार रात न्यूनतम तामपान 28.6 डिग्री दर्ज हुआ।

हालांकि कुछ दिनों तक गर्मी से राहत के आसार कम ही हैं। गर्मी की वजह से शहर में खपत लगातार बढ़ने और लाइनें जलने से कई हिस्सों में बिजली आपूर्ती कई-कई घंटों तक नहीं हो पा रही है। हालांकि 12 जून को 465 मैगावाट तक पहुंची खपत में शनिवार को कमी आई और शहर में 417 यूनिट बिजली की खपत हुई।

आने वाले 4 दिन तक अभी गर्मी से राहत मिलने के आसार कम ही हैं, लेकिन हीट वेव कम होने जा रही है। रविवार से शहर में 40 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं, लेकिन राहत 19 जून के बाद ही मिल सकती है। मंगलवार और बुधवार को भी मौसम बदलने के साथ तेज आंधी और बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के बुलैटिन और सैटेलाइट तस्वीरों पर गौर करें तो 19 जून के बाद शहर में राहत की बारिश आ सकती है। विभाग के मुताबिक 19 और 20 जून को शहर में बारिश होने से तापमान में गिरावट आ सकती है। तब तक दिन का तापमान 40 डिग्री के आसपास ही रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments