नई दिल्ली/भागलपुर। जिले में डेंगू अपना पांव तेजी से पसार रहा है। रोजाना जिले में 4 दर्जन से अधिक मरीज मिल रहे हैं। पूरे शहर में लोग डरे सहमे हैं। लोग डॉक्टरों के उपचार के साथ-साथ घरेलू उपचार भी कर रहे हैं। इसमें खास कर लोग महंगे फल कीवी, बकरी का दूध और पपीता के पत्ते का उपयोग कर रहे हैं। लेकिन डॉक्टरों की माने तो ये आपके लिए और भी खतरनाक साबित हो सकता है।
मायागंज अस्पताल के डॉक्टर हेमशंकर शर्मा ने बताया कि डेंगू के दौरान घरेलू उपचार काफी नुकसानदेह हो सकता है। मायागंज अस्पताल के डॉक्टर हेमशंकर शर्मा ने बताया कि लोगों को अगर बुखार हो रहा है तो अपने आप डेंगू मानकर घरेलू इलाज कर रहे हैं। इसमें सबसे अधिक बकरी के कच्चे दूध का उपयोग कर रहे हैं। जो सबसे अधिक खतरनाक है।
इसके सेवन से डेंगू के मरीज ठीक हो न हो, लेकिन अन्य बीमारी जरूर हो जाएगी। इसमें सबसे अधिक ग्लैंड टीवी होने का खतरा रहता है। वहीं उन्होंने बताया कि कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो लगातार महंगे फल जैसे कीवी का खूब उपयोग कर रहे हैं। लेकिन इसकी जरूरत नहीं है। लोग डेंगू में सबसे अधिक रसदार फल का उपयोग करें। पपीता का अधिक उपयोग करें।



