Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

SP व DSP समेत 5 पर केस : आईजी के नाम पर 50 लाख की रिश्वत मांगने का लगा आरोप

Spread the News

फरीदकोट। कोटकपुरा सदर थाने में एसपी जांच गगनेश कुमार समेत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन सभी पर कत्ल केस में फरीदकोट रेंज के आईजी प्रदीप कुमार के नाम पर लाखों रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। इसमें एसपी जांच के साथ डीएसपी सुशील कुमार, आईजी कार्यालय फरीदकोट की आरटीआई शाखा के प्रभारी एसआई खेम चंद पाराशर व 2 लोगों के नाम शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार गौशाला कोटसुखिया के संत बाबा दयाल दास की 7 नवंबर 2019 को हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि इसी मामले में हरका दास डेरा के प्रमुख बाबा गगन दास को अधिकारियों ने धमकाया और आईजी प्रदीप कुमार के नाम पर 50 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की, लेकिन 35 लाख रुपये में समझौता हो गया।

इसमें से 20 लाख रुपए लिए गए हैं। अब 15 लाख लेने का दबाव बनाया जा रहा था लेकिन इस बात की खबर आई.जी. को लगी। उन्होंने तुरंत जांच रोक दी और मामला विजिलेंस के संज्ञान में लाया गया।

इसके बाद शुक्रवार को चंडीगढ़ व फिरोजपुर से सतर्कता अधिकारी फरीदकोट पहुंचे। यहां एसपी कार्यालय में उनसे दो घंटे तक पूछताछ की गई। इसके बाद विजिलेंस की सिफारिश पर रात में कोटकपुरा सदर थाने में 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। वहीं एसपी गगनेश का कहना है कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया है। उन पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments