Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

गैंगों की पुरानी रंजिश का मामला- कार में बैठे 4 युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग:गोलियां लगने से 2 की हालत गंभीर

Spread the News

खन्ना। लुधियाना में खन्ना की अमलोह रोड पर सब्जी मंडी के पीछे आधी रात को गैंगवार हुई। यहां कार में बैठे 4 युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। तेजधार हथियारों से भी हमला किया गया। पूरी कार तोड़ दी गई। हमले में तीन युवक घायल हुए जबकि एक मौके से भाग निकला था। तीनों में से दो की हालत गंभीर है। उन्हें खन्ना सिविल अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। हमले की वजह दो ग्रुपों में पुरानी रंजिश बताया गया है।

तेल डलवाने गए थे, बाइक सवारों ने की फायरिंग
जानकारी अनुसार गांव इकोलाही का आशु लांसर कार में अपने दोस्त सन्नी के पास गया था। वहां पर साजन और एक अन्य युवक भी थे। चारों कार में तेल डलवाने जाने लगे थे कि इसी बीच बाइक सवार दो हमलावर आ गए। जिन्होंने आते ही फायरिंग कर दी। आशु और साजन को गोलियां लगीं। जबकि सन्नी पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया गया। गाड़ी को तोड़कर हमलावर वहां से भाग निकले। जिसके बाद घायलों को सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया।

गैंगों की पुरानी रंजिश, पुलिस बोली-बयान ले रहे
साजन ने कुछ युवकों के नाम लिए हैं। जिनके साथ उनकी पुरानी रंजिश है। बताया जा रहा है कि हमलावर और घायलों के अलग अलग ग्रुप हैं। इनकी पहले भी कई बार लड़ाई हुई है और केस भी चलते हैं। कुछ दिनों पहले भी हमलावरों द्वारा आशु के एक साथी पर तेजधार हथियारों से हमला करने की खबर है। डीएसपी करनैल सिंह ने कहा कि मामला गुटबंदी का है। पुरानी रंजिश है। घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जिसके बाद बनती कार्रवाई करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments