चंडीगढ़। पंजाब के ADGP जेल अरुण पाल सिंह ने मानसा जेल के 2 सुपरिंटेंडेंट समेत 6 वार्डनों को सस्पेंड किया है। सस्पेंड होने वालों में सहायक सुपरिंटेंडेंट जेल मानसा भिवम तेज सिंगला, सहायक सुपरिंटेंडेंट कुलजीत सिंह समेत वार्डन निरमल सिंह, हरप्रीत सिंह, सुखवंत सिंह और हरप्रीत सिंह बेल्ट नंबर 1405 शामिल हैं।
दरअसल, मानसा जेल से रिहा कैदी सुभाष कुमार अरोड़ा ने जेल में नशे और मोबाइल के इस्तेमाल बारे मीडिया में खुलासा किया था। उसने बताया था कि जेल में बंद रसूखदार और आर्थिक तौर पर मजबूत कैदी जेल अधिकारियों को पैसे देकर नशे समेत हर तरह की सुविधा लेते हैं। उसने जेल में मोबाइल की बेझिझक होते इस्तेमाल बारे भी अहम जानकारी दी थी।
DIG जेल (हेडक्वार्टर) ने की इंक्वायरी
मानसा जेल से रिहा हुए कैदी सुभाष कुमार उर्फ सुभाष अरोड़ा द्वारा टीवी चैनलों को दी गई इंटरव्यू में लगाए आरोपों की पड़ताल DIG जेल (हेडक्वार्टर) द्वारा की गई। इसके बाद उक्त जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट समेत वार्डरों पर कार्रवाई की गई।



