एडमॉन्टन,22 दिसंबर | कनाडा की धरती पर 150 साल से रह रहे पंजाबियों का सिर उस समय और भी गौरवान्वित हो गया जब विन्निपेग में कनाडा की नेशनल हॉकी लीग के मैच के दौरान कनाडा का राष्ट्रगान ‘ओ कनाडा’ अंग्रेजी के साथ -साथ पंजाबी में भी गाया गया ।
इस पल को यादगार बनाने के लिए पंजाबी में ‘ओ कनाडा’ गाने वाले कनाडाई बच्चों में सिमर कौर सांबी, हरनाम कौर और गुरजोत मान सहित अंबर ट्रेल्स एलीमेंट्री स्कूल के पंजाबी छात्र बधाई के पात्र हैं। इस गीत को डॉ. किरणपाल कौर सरोआ के नेतृत्व में इन पंजाबी बच्चों ने संगीतमय धुनों के माध्यम से प्रस्तुत किया



