Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

कनाडा का 4000 करोड़ का ड्रग्स मामला : गलत युवक की फोटो हुई वायरल, वीडियो जारी कर युवक ने बताई सच्चाई

Spread the News

जालंधर, 8 नवंबर | हाल ही में कनाडा में अब तक के सबसे बड़े ड्रग एक्सपोर्ट में पंजाब के जालंधर का कनेक्शन सामने आया है। इस मामले में गगनप्रीत सिंह रंधावा निवासी अलावलपुर, जालंधर को मुख्य आरोपी बनाया गया था लेकिन अब गगनप्रीत सिंह रंधावा के परिवार ने कहा कि उनका बेटा कनाडा में सुरक्षित है। परिवार ने कनाडा में रह रहे अपने बेटे का एक वीडियो भी जारी किया है।

वीडियो में गगनप्रीत सिंह रंधावा कह रहे हैं कि मैं गोलपिंड, जालंधर का रहने वाला हूं और मेरे पिता का नाम कुलवंत सिंह है। एक निजी अखबार ने मेरे नाम से खबर छापी है। उक्त खबर पूरी तरह से गलत है। मैं कनाडा में पूरी तरह से सुरक्षित हूं और किसी भी मामले में मेरा नाम नहीं है। न ही मेरा इस मामले से कोई लेना-देना है। ये पूरी तरह से फर्जी खबर है। रंधावा अक्सर अपने गांव जाते रहते थे।

इसके साथ ही अलावलपुर थाने में भी गगनप्रीत रंधावा के खिलाफ कोई रिकॉर्ड नहीं है। पूरे गांव में सबसे बड़ा बंगला भी रंधावे का ही था। आपको बता दें कि कनाडा में 4 हजार करोड़ रुपये के ड्रग मामले में गगनप्रीत सिंह नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है। दोनों का नाम एक जैसा होने के कारण जालंधर के अलावलपुर के रहने वाले गगनप्रीत सिंह की फोटो वायरल होने लगी, जिसके बाद परिवार ने बयान जारी किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments