Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

नशे के खिलाफ अभियानः युवक 10 ग्राम हेरोइन और 1030 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार

Spread the News

सुल्तानपुर लोधी  ( डा सुनील धीर) ।  श्री राजपाल सिंह संधू आईपीएस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान मनमिंदर सिंह पुलिस कप्तान तफ्तीस कपूरथला और बबनदीप सिंह उप पुलिस अधीक्षक सब डिवीजन सुल्तानपुर लोधी के नेतृत्व में नशे के कारोबार और बुरे लोगों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत .थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब मुख्य अधिकारी थाना सुल्तानपुर लोधी के एएसआई लखवीर सिंह के साथ पुलिस पार्टी सुल्तानपुर लोधी से गुरुद्वारा श्री बेर साहिब से गुरु नानक स्टेडियम की ओर जा रही थी। जब पार्टी टी प्वाइंट पर पहुंची तो स्टेडियम के गेट से थोड़ा आगे प्वाइंट पास सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया, जो पुलिस पार्टी को देखकर तुरंत पीछे मुड़ा और अपने पायजामे की दाहिनी जेब से एक भारी प्लास्टिक का लिफाफा निकाला और साइड में फेंक दिया।
वह तेजी से वापस चला जाने लगा । पुलिस पार्टी ने उसे गिरफ्तार कर नाम पूछा तो उसने अपना नाम पंकज कुमार उर्फ ​​हनी पुत्र ओम प्रकाश वासी ज्वाला सिंह नगर सुल्तानपुर लोधी बताया। उसकी तलाशी लेने पर व लिफाफे में नशीली गोलियां हैं।उससे हेरोइन भी बरामद को गुई , जिसका का वजन करने पर 10 ग्राम हेरोइन निकली। 1030 नशीली गोलियाँ निकली ।मुकदमा नंबर 164 दिनांक 8-8-2023 ए/डी 21, 22-61-85 एन डीपीएस एक्ट थाना सुल्तानपुर लोधी ने दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश किया जिससे आज अन्य नशा तस्करों के नाम सामने आने की संभावना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments