Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

CAF जवान ने किया पहले प्रेम विवाह फिर पत्नी का गला घोंट पत्थरों के बीच किया दफन

Spread the News

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के मैनपाट के सुपलगा स्थित मछली नदी से मिली युवती की लाश मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। असल में उसकी हत्या की गई थी। उसे किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पति ने ही मारा था। युवती ने एक महीने पहले ही CAF(छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स ) जवान से प्रेम विवाह किया था। मगर जवान कहीं और शादी करना चाहता था। इसलिए जबरदस्ती हुई शादी से परेशान था। जिसके बाद मौका मिलते ही उसने पत्नी की हत्या कर दी। मामला कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र का है। लाश मिलने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार , दरिमा थाना अंतर्गत ग्राम नवानगर की रहने वाली दिव्या गुलाब कुजूर (25 वर्ष) का CAF जवान मनीष तिर्की के साथ पिछले 3 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती अंबिकापुर में किराए का मकान लेकर  स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही थी। वहीं जवान मैनपाट के ग्राम सुपलगा का रहने वाला है और फिलहाल सुकमा में पदस्थ है। आरोपी मनीष तिर्की (31 वर्ष) छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में 18वीं बटालियन का जवान है। महीनेभर पहले दोनों ने कोर्ट में जाकर प्रेम विवाह किया था। इसी बीच 2 मार्च को अचानक युवती लापता हो गई।

6 मार्च को सीएएफ जवान मनीष तिर्की ने कमलेश्वरपुर थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और ड्यूटी पर सुकमा चला गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। इसी बीच बुधवार यानि 15 मार्च की दोपहर ग्राम सुपलगा स्थित मछली नदी की खोह में ग्रामीणों ने युवती की लाश का कुछ हिस्सा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया।

शव की पहचान गुम युवती दिव्या गुलाब कुजूर के रूप में हुई। जांच में पुलिस को पता चला कि आखिरी बार युवती अपने पति के साथ ही दिखाई दी थी, जिसके कारण पुलिस का शक पति पर गहरा गया। पुलिस ने सीएएफ जवान को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने 2 मार्च को ही पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी और शव को मछली नदी में पत्थरों के बीच दफन कर दिया था। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने 4 दिन बाद खुद थाने जाकर हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments