Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

लोन पास करने का झांसा देकर कारोबारी से ऑनलाइन ठगी- चार ट्रांजेक्शनों में ठगे 26 हजार

Spread the News

लुधियाना। जानकारी के अनुसार कारोबारी के साथ ऑनलाइन ठगी हुई। ठगों ने लोन पास करवाने की बात कहकर 26 हजार हड़प लिए। कारोबारी मोहित ने बताया कि उन्हें किसी काम के लिए करीब 5 लाख रुपए चाहिए थे। वह मोबाइल पर ऑनलाइन लोन लेने के लिए कुछ वेबसाइट्स चेक कर रहा था। इस बीच उन्हें किसी महिला की कॉल आई। जिसने खुद को पाथवे फाइनेंस की कर्मचारी बताया।

सिबल स्कोर अच्छा होने का कह झांसे में लिया
महिला ने कहा कि उनका सिबल स्कोर अच्छा है। उसे लोन मिल सकता है। बैंक उसे 5 लाख 86 हजार का कर्ज दे सकता है। उसने ऑनलाइन आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि मंगवाए। कुछ समय बाद महिला का फोन आया। जिसने कहा कि लोन की राशि का बीमा करवाना जरूरी है। जिसके लिए उसे 12,990 रुपए अदा करने हैं।

मोहित ने कहा कि जब वह राशि की ट्रांजेक्शन करने लगा तो उस समय उसका सर्वर नहीं चल रहा था। महिला उसे कहा कि वह तीन बार में अलग-अलग ट्रांजेक्शन में पैसे सेंड कर दे। जिसके बाद उसने 90 रुपए, 12,500 और 355 रुपए उनके खाते में डाले।

शाम 6 बजे महिला की दोबारा कॉल आई। जिसने उनसे कहा कि आपका लोन पास हो गया है, लेकिन राशि के बीमा करने की रकम सिंगल ट्रांजेक्शन में भेजने से सिस्टम अलग-अलग पैसे नहीं उठा रहा। पहले जो पैसे उनके खाते में आए हैं वह उसे लोन राशि के साथ जोड़ कर भेज देंगे। उसी दिन शाम 7 बजे 12,990 की एक अन्य ट्रांजेक्शन उसने कर दी।

पेमेंट खाते में न आने पर खुद को ठगा पाया
उक्त फाइनेंस कंपनी के एक अन्य कर्मचारी ने उसे कहा कि रात 8 बजे तक पेमेंट उसके खाते में आ जाएगी। उसने RTGS कर दी है। जब पैसे नहीं आए तो मोहित ने खुद को ठगा हुआ महसूस किया। साइबर क्राइम में इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments