शिमला। यहां एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले के रोहड़ू इलाके में शुक्रवार को हिमाचल रोडवेज की एक बस के पहाड़ी से टकरा जाने से कम से कम 56 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। हादसा बरीशील इलाके में उस समय हुआ जब बस तिंजानू से चिरगांव जा रही थी। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ब्रेक फेल होने के कारण हादसा हुआ।
जैसे ही ड्राइवर ने यात्रियों को ब्रेक फेल होने की जानकारी दी, वे घबरा गए। खाई में गिरने से बचाने के लिए चालक ने बस को मोड़ दिया। लगभग 20 गंभीर रूप से घायल सवारों को रोहड़ू के सिविल अस्पताल में रेफर किया गया, जबकि अन्य 36 को चिरगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संदासू से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
पिछले दो दिनों में यह दूसरा बस हादसा है। मंडी जिले के करसोग के पास कसोल में हिमाचल रोडवेज की एक बस के गुरुवार दोपहर सड़क पर गिर जाने से 40 से अधिक लोग घायल हो गए। पेड़ से टकराने के बाद वाहन रुक गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।



