अमृतसर। यहां से एक बड़ी खबर सामने आई है। माल रोड पर एक निर्माणाधीन इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, निर्माणाधीन बड़ी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर लैंटर डालने की तैयारी की जा रही थी। बताया जा रहा है कि शटरिंग के नीचे कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।
कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया, जिनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। हैरानी की बात यह है कि इतने बड़े हादसे के बाद नगर निगम, पुलिस और फायर ब्रिगेड की कोई भी टीम मौके पर नहीं पहुंची। राहत और बचाव कार्य लोग अपने स्तर पर कर रहे हैं। हालांकि, इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है।



